फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शीघ्र पूरा होगा नहर पटरी मार्ग का निर्माण

शीघ्र पूरा होगा नहर पटरी मार्ग का निर्माण

Fri, 01 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
शीघ्र पूरा होगा नहर पटरी मार्ग का निर्माण
शीघ्र पूरा होगा नहर पटरी मार्ग का निर्माण
विज्ञापन

जलालाबाद ।
दो प्रमुख हाईवे को जोड़ने वाले खस्ताहाल जलालाबाद-कोतवाली नहर पटरी मार्ग का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का लोनिवि ने दावा किया है।
जलालाबाद के निकट नजीबाबाद-पौड़ी मार्ग पर देव फिलिंग स्टेशन से मुरादाबाद-हरिद्वार हाइवे के कोतवाली मार्ग को जोड़ने वाला नहर पटरी संपर्क मार्ग कई वर्षों से खस्ताहाल पड़ा था। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं थीं। हालांकि प्रशासन और जलालाबाद के नागरिकों के दबाव के चलते लोनिवि ने कई बार मार्ग पर मिट्टी और रोढ़ी डालकर गड्ढे भरवाए लेकिन चंद दिनों बाद ही मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते थे। लोनिवि ने बजट मिलने के बाद एक सप्ताह पूर्व खस्ताहाल बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया था। एक सप्ताह के भीतर लगभग तीन किलोमीटर लंबा जलालाबाद नहर पटरी मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। क्षेत्रीय नागरिकों एहतेशाम, अलीम खान, जावेद शेख, नजम खान, आफताब आलम, नवीर आलम, देवदत्त, विशाल ने नहर पटरी बाईपास मार्ग निर्माण होने से राहत मिलने की बात कही है। मार्ग बनने से मेरठ-पौड़ी और मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों को आवागमन से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed