{"_id":"5b0da85f4f1c1b886e8b5536","slug":"51527621727-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलीपाड़ा की छात्रा रिमझिम अग्रवाल ने सीबीएसई में किया ऑल इंडिया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलीपाड़ा की छात्रा रिमझिम अग्रवाल ने सीबीएसई में किया ऑल इंडिया टॉप
Updated Wed, 30 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। नजीबाबाद के गांव तेलीपाड़ा की होनहार छात्रा रिमझिम अग्रवाल ने सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया। इंजीनियर बनने का सपना संजोने वाली रिमझिम ने कहा कि वह टाइम देखकर नहीं मन लगाकर पढ़ती है।
कोटद्वार निवासी कारोबारी नीरज अग्रवाल की होनहार पुत्री रिमझिम अग्रवाल 500 में से 499 अंक प्राप्त कर सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर टॉपर बनी। आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा की छात्रा रिमझिम ने बताया कि उसने ऑल इंडिया टॉप करने का तो लक्ष्य नहीं बनाया था, अलबत्ता उसने लक्ष्य बनाया था कि कुछ करके दिखाना है। इसके लिए उनसे कभी घड़ी देखकर पढ़ाई नहीं की, बस मन में पढ़ी और आगे बढ़ी।
रिमझिम ने स्कूल से पीसीएम वर्ग से कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद बीटेक करते हुए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। रिमझिम ने बताया कि उसे परिजनों और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिला। उसे कभी ट्यूशन की भी आवश्यकता महसूस नहीं हुई। रिमझिम ने आगे बढ़ने का जुनून रखने वाले विद्यार्थियों से खुद पर भरोसा रखने का आह्वान किया। रिमझिम ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता नीरज अग्रवाल, मां अनामिका अग्रवाल, बड़े भाई नमन अग्रवाल, प्रधानाचार्य अजीत सिंह के प्रोत्साहन को दिया।