{"_id":"5ad0f72d4f1c1b9f098b467f","slug":"51523644205-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। मैथोडिस्ट चर्च के पास और डीएम आवास के सामने शराब की दुकान खुलने का लुईस ली पार्कल स्कूल, कन्या विद्यालय की अध्यापिकाओं, छात्राओं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और विश्व हिंदू परिषद आदि ने विरोध किया। मॉडल शॉप को यहां से स्थानांतरित कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
शुक्रवार को चर्च के फादर एलिप्रिंस के नेतृत्व में कन्या विद्यालय की अध्यापिकाएं और छात्रावास की छात्राएं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सक एकत्रित हुए और कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जहां पर शराब की दुकान खोली जा रही है वहां डीएम आवास, चर्च, मिशनरी का कन्या विद्यालय एवं छात्रावास है। साथ ही रोडवेज बस स्टैंड से लेकर जजी चौक तक बहुत से नर्सिंग होम हैं। इसलिए मॉडल शॉप का वहां पर खोला जाना अनुचित है। चिकित्सकों ने बताया कि अधिकांश शराब की दुकानों पर शराब पीकर हंगामा करते हैं और राहगीरों से अभद्र व्यवहार करते हैं। इस दौरान डॉ. नितिन चौधरी, डॉ. दीपेंद्र सिंह, डॉ. नीता चौधरी, डॉ. संतोष, चर्च के फादर एलिप्रिंस, चर्च की सिस्टर, छात्राएं एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता महिलाएं शामिल रहे।