फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उपचुनाव में हुईजमकर वोटिंग

उपचुनाव में हुईजमकर वोटिंग

Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
उपचुनाव में हुईजमकर वोटिंग
बिजनौर। जिले में उपचुनाव में ग्राम प्रधान के पदों के लिए बंपर वोटिंग हुई। हल्दौर ब्लाक की ग्राम पंचायत ननुपुरा में सर्वाधिक 72.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीडीसी के लिए स्योहारा ब्लाक के वार्ड 28 में सबसे अधिक वोट डाले गए। मतगणना 24 फरवरी शनिवार को है।
विज्ञापन

उपचुनाव में ग्राम प्रधान के लिए कांटेदार चुनाव रहा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सीताराम के अनुसार हल्दौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ननुपुरा में दोनों बूथ पर कुल 1003 मतदाताओं में से 729 ने वोट डाले गए हैं। मतदान प्रतिशत 72.68 प्रतिशत रहा। अल्लैहपुर धामपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मुबारकपुर ठप्पा भारती के बूथ नंबर 59 पर 864 वोट में से 589 वोट व बूथ नंबर 60 पर 735 में से 501 वोट डाले गए। इस प्रकार 1599 में से 1090 वोट पड़े। इसी ब्लाक की कौडीपुरा ग्राम पंचायत में बूथ 196 पर 592 में से 419 तथा बूथ 197 पर 512 में से 346 वोट ड़ाले गए। इस प्रकार 1104 में से 765 वोट पड़े हैं। प्रतिशत 69.13 रहा। बीडीसी के लिए मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के मंडावली सैदू के वार्ड 82 के बूथ 58 पर 765 में से 360 बूथ 59 पर 756 पर 378 वोट ड़ाले गए। इस प्रकार 1556 में से 738 वोट पड़े हैं। मतदान 49.38 प्रतिशत रहा। स्योहारा ब्लॉक के बीडीसी वार्ड 28 के बूथ 56 पर 539 में 366 , बूथ 64 पर 585 में से 412 तथा बूथ 65 पर 473 में से 309 वोट डाले गए हैं। कुल 1597 में से 1087 वोट पड़े हें। मतदान प्रतिशत 68.6 रहा है।
विज्ञापन


दोनों प्रत्याशियों में है कांटे का टक्कर
हल्दौर। गांव ननूपुरा में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में करीब 72.68 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में बंद हो गया। गांव ननूपुरा में ग्राम प्रधान के उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे शुरू हुई। गांव के प्राथमिक विद्यालय में दो पोलिंग बूथ बनाये गए थे। निर्वाचन अधिकारी राजवीर सिंह के अनुसार पहले पोलिंग बूथ पर 547 में से 432 मतदाताओं व दूसरे पोलिंग बूथ पर 456 में से 297 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदाता सूची में शामिल 1003 मतदाताओं में से महज 729 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाता अधिकार का प्रयोग करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक नजर आई। गांव के मृतक प्रधान ध्यान सिंह का पुत्र खड़ग सिंह व सुमित सिंह की पत्नी संजना देवी ने ग्राम प्रधान पद का उपचुनाव लड़ा। दोनों प्रत्याशियों के बीच हार-जीत को लेकर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। पोलिंग पार्टी मतदान के बाद मत पेटियों को सील कर अपने साथ ले गई। मतगणना स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में 24 फरवरी की सुबह आठ बजे से शुरू होगी, और इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गौड़ का कहना है कि स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के कक्ष में रखी गई मत पेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। मतदान के दौरान उपचुनाव शांतिमय ढंग से कराने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed