{"_id":"5a8f0e324f1c1bef7b8b8ed6","slug":"51519324722-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यूएस-4 में होगा सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यूएस-4 में होगा सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। अब अपने जनपद के सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। अब तक सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन ही मैन्यूवल हुआ करता था। सूबे के 69 जिलों में नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।
सरकार की मंशा है कि लगभग सभी जगहों पर ज्यादा से ज्यादा कार्य ऑनलाइन ही हो। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने सभी वाहनों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने का शासनादेश जारी किया है। इससे न केवल वाहन ही ऑनलाइन होंगे, बल्कि वाहनों का स्थानांतरण भी आसानी से हो जाया करेगा। कोई भी आनलाइन वाहन का स्टेटस देख सकेगा। अभी फिलहाल में ये व्यवस्था है कि यदि किसी अन्य जनपद का वाहन किसी दूसरे जिले में कराना पड़ जाए तो बड़ा ही झंझट रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यानी वाहन मालिक अब आसानी से अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन और स्थानांतरण करा सकेंगे। ये बिलकुल ही आसान हो जाएगा। प्रदेश के 69 जिलों में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
क्या है यूएस-4
यूएस-4 परिवहन विभाग द्वारा जारी किया गया एक नया सॉफ्टवेयर है जो देश भर के सभी आरटीओ एवं एआरटीओ कार्यालयों से कनेक्ट रहेगा। इससे आसानी से वाहनों का स्थानांतरण भी हो जाया करेगा और वाहन ऑनलाइन भी होने लगेंगे।
विज्ञापन
इससे वाहन मालिकों को मिलेगी राहत
एआटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि ये शासन की नई व्यवस्था है, जो वाहन स्वामियों को स्थानांतरण में होने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए शुरु की गई। यहां पर ये व्यवस्था शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था को रुटीन में आने पर थोड़ा समय बेशक लगेगा, लेकिन कुछ समय बाद ये आसान हो जाएगा।