फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बार काउन्सिल का चुनाव कार्यक्रम घोषित

बार काउन्सिल का चुनाव कार्यक्रम घोषित

Tue, 23 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बार काउन्सिल का चुनाव कार्यक्रम घोषित
बार काउंसिल का चुनाव कार्यक्रम घोषित
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश के वकीलों की प्रतिनिधि संस्था उप्र बार काउंसिल के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। चुनाव चार चरणों में होगा। जनपद के लगभग 2400 अधिवक्ता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उप्र बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह के अनुसार नामांकन 27 जनवरी से शुरू होंगे तथा 13 फरवरी तक नामांकन किए जाएंगे। 20 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 27 फरवरी को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। मतदान चार चरणों में होगा। पहले चरण में 15, 16 मार्च, दूसरे चरण में 19 व 20 मार्च को होगा। तीसरे चरण में 23, 24, व चौथे चरण में 27 व 28 मार्च का वोट डाले जाएंगे। बिजनौर में प्रथम चरण में मतदान होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश के वकीलों द्वारा 25 बार काउंसिल के सदस्यों को चुना जाना है। बिजनौर निवासी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह भी पुन: चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश के अन्य जिलों के अधिवक्ता भी जिले में आकर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed