{"_id":"5a6636524f1c1b7d268b5f8e","slug":"51516648018-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएस सिनेमाज में दिखाई जाएगी फिल्म पदमावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएस सिनेमाज में दिखाई जाएगी फिल्म पदमावत
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमा हॉल संचालकों ने सुरक्षा के लिए डीएम व एसपी कार्यालय को लिखा पत्र
बिजनौर। देशभर में विरोध के बाद भी फिल्म पद्मावत जिले के एसआरएस सिनेमा हॉल में रिलीज की जाएगी। फिल्म सिनेमा की दोनों स्क्रीन पर रिलीज होगी। फिल्म प्रदर्शन के दौरान सिनेमा हॉल संचालकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से पुलिस सुरक्षा मांगी है।
फिल्म पद्मावत काफी समय से विवादों में है। करणी सेना, हिंदू सेना व राजपूत सभा फिल्म रिलीज होने पर धरना-प्रदर्शन यहां तक की हंगामे की भी चेतावनी दे रही है। जिले में भी फिल्म पद्मावत पर बैन लगाने के लिए कई हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिले के अधिकारियों को भी दिया था। अब फिल्म रिलीज को सुप्रीम कोर्ट ने भी झंडी दे दी है। जिले में सात सिनेमा हॉल हैं। इनमें से एसआरएस सिनेमाज में दो स्क्रीन हैं। फिलहाल फिल्म एसआरएस सिनेमाज में चलाई जाएगी। फिल्म दोनों स्क्रीन पर 25 जनवरी से प्रदर्शित होगी। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मांगी गई है। एसआरएस सिनेमाज के संचालकों ने डीएम व एसपी कार्यालय में पत्र लिखकर फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
जिला मनोरंजन कर अधिकारी एसबी सिंह के मुताबिक एसआरएस सिनेमाज की ओर से फिल्म का संचालन करने के लिए पत्र मिला है। यह पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है।