फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नजीबाबाद बार संघ के अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

नजीबाबाद बार संघ के अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Thu, 21 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद बार संघ के अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
नजीबाबाद। नजीबाबाद बार एसोसिएशन नजीबाबाद के वार्षिक चुनाव में केवल दो पदों पर 23 दिसंबर को चुनाव होगा। शेष सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए।
विज्ञापन

नजीबाबाद बार एसोसिएशन नजीबाबाद के वार्षिक चुनाव में मुख्य चुनाव आयुक्त विजय शर्मा, चुनाव आयुक्त अशोक तोमर, रोहिताश सिंह, खलील अहमद एवं जमना प्रसाद के निर्देशन में नामांकन और नाम वापसी के बाद अध्यक्ष और महामंत्री पद को छोड़कर सभी पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए। अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र यादव, सुखवीर सिंह राजपूत, वसीम अहमद के बीच त्रिकोणात्मक चुनाव होगा। महामंत्री पद पर देवेंद्र कुमार और जयदीप कुमार के बीच सीधा चुनाव 23 दिसंबर 2017 को होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त विजय शर्मा ने बताया कि नाम वापसी के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद राजपूत, नीरज कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला पद पर एकता अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जाफिर हुसैन, उपमंत्री पद पर जितेंद्र कुमार, उपमंत्री प्रशासन पद पर राजीव तागरा, उपमंत्री प्रकाशन पद पर मो.इदरीस, कोषाध्यक्ष पद पर रामेंद्र सिंह तोमर को अकेले नामांकन कराने पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

इनके अतिरिक्त वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 10 पद पर कुलदीप जाखेटिया, इकबाल हुसैन, मो.अनीस, सुल्तान अहमद, सुनीत कुमार, फहमीद आलम, अब्दुल वफा, लोकेंद्र सिंह, अनीस अहमद, प्रकाश सिंह निर्विरोध सदस्य चुने गए। 10 कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर नौशाद, नवाब आलम, महबूब अहमद, देवप्रताप सिंह, बहार अहमद, मनीष जैन, देवेंद्र सिंह, अनिल सिंह, जाफिर हुसैन, दिलशाद अहमद निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे से पूजा बार हॉल लाइब्रेरी में मतदान होगा। 3:30 बजे मतगणना संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed