{"_id":"5a19b74b4f1c1bf4688bd808","slug":"51511634763-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राले की चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राले की चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौत
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगावाला/बिजनौर। मजदूरी करके घर लौट रहे चाचा-भतीजे की गन्ने के लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामवासियों ने घटना स्थल के कुछ ही दूर ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली शहर के गांव बाखरपुर निवासी रामवीर सिंह (29) व उनका भतीजा सचिन (21) जिला अस्पताल के पास एक निर्माणाधीन बैंक्केट हाल से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। साथ में उनके और भी साथी अपनी-अपनी बाइकों से थे। उनके साथियों के अनुसार गांव बेगावाला के निकट उनके सामने एक गन्ने से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली आ गया। हादसे में रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर घायल हो गया। साथियों ने सचिन की तुरंत उपचार कि लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया इसके बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सचिन की भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के मुताबिक रामवीर के तीन बच्चे हैं, जबकि सचिन की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतकों के साथियों के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली की एक लाइट नहीं जल रही थी, तो रामवीर ने सोचा की सामने से बाइक आ रही है। इसी के धोखे में रामवीर सिंह व सचिन की बाइक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई।