फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बसपा ने बागी नेताओं को निकाला

बसपा ने बागी नेताओं को निकाला

Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
बसपा ने बागी नेताओं को निकाला
बिजनौर। निकाय चुनाव में बगावती तेवर अपनाने वाले बसपा के कई नेताओं पर गाज गिर गई है। बसपा से इन नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत झालू से शहजाद अहमद बसपा का टिकट मांग रहे थे। बसपा हाईकमान ने शहजाद अहमद को टिकट देने की हरी झंडी दे दी, लेकिन बाद में टिकट डा.रईस अहमद को थमा दिया। शहजाद अहमद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूद गए। झालू के नगर उपाध्यक्ष सलीम अहमद भी निदर्लीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में डटे हैं। बसपा ने इन दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिजनौर नगर पालिका से बसपा ने पूर्व चेयरमैन फरीद अहमद की पत्नी सलमा फरीद को टिकट दिया है। पूर्व नगर अध्यक्ष दिलशाद अहमद सलमा फरीद के टिकट का विरोध कर रहे थे। अपने समर्थकों के साथ उन्होंने बसपा जिलाध्यक्ष सरजीत सिंह के आवास पर धरना प्रदर्शन भी किया था। दिलशाद अहमद को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बढ़ापुर नगर पंचायत से शमीम अहमद अंसारी ने भी बगावती तेवर अपनाकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। उन्हें भी बसपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष सरजीत सिंह के मुताबिक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण इन नेताओं पर गाज गिरी है। जो भी पार्टी के विपरीत काम करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं बसपा ने गंगोड़ा शेख निवासी कैफुल इस्लाम उर्फ पप्पू पठान को नहटौर विधान सभा का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed