{"_id":"5a1085444f1c1b86698bc83f","slug":"51511032132-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । वीरा चैरिटेबिल सोसाइटी धर्मनगरी की ओर से संचालित शिक्षण संस्थाओं में वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
डीडीपीएस में आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जीजीआईसी और केपीएस के बीच दो मैच खेले गए। पहले मैच में केपीएस 25-16, दूसरा मैच जीजीआईसी ने 25-20 से हराया। डीडीपीएस को बाई दिया गया। फाइनल में केपीएस ने डीडीपीएस को 50-12 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। डिग्री कॉलेज वर्ग में वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज और वीरा डिग्री कॉलेज के बीच दो मैच खेले गए। एक मैच वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज ने 25-15 व दूसरा मैच वीरा डिग्री कॉलेज ने 25-14 से जीता।
फाइनल में आरबीडी महिला महाविद्यालय को बाई दिया गया। आरबीडी ने वीरा डिग्री कॉलेज को 50-14 से हराकर खिताब जीता। मुख्य अतिथि आरजेपी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सीएस गुप्ता रहे। संचालन सौरभ राजवंशी, उमेश गौतम ने किया। डीडीपीएस के प्रधानाचार्य सुरजीत साहा, खेल शिक्षक गोपाल त्यागी, डॉ. आरके त्यागी, डा. मंजुला कुमार, डा. रश्मि त्रिवेदी, डा. विदुषी भारद्वाज, गिरिराज सिंह, सीमा रानी, रोहित कुमार, विनोद खन्ना आदि मौजूद रहे। गोपाल त्यागी ने बताया कि 20 नवंबर को वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता, 21 और 23 नवंबर को पीटी की प्रैक्टिस होगी। 28 से 30 नवंबर तक नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।