{"_id":"5a05ed1c4f1c1b79548bc63a","slug":"51510337820-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरैनी गांव के किसानों ने गन्ना समिति के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरैनी गांव के किसानों ने गन्ना समिति के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। गांव पुरैनी के किसानों ने शुक्रवार को गन्ना समिति धामपुर में समिति अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया । किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी गन्ना समिति की ओर से किसानों को समस्या का निदान नहीं कराया जा रहा है। चेताया कि यदि उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
गांव पुरैनी के पूर्व प्रधान महेश कुमार , महिपाल सिंह , महेंद्र सिंह , जयपाल सिंह, शूरवीर सिंह, प्रमोद, आसाराम , विजेंद्र सिंह, ठाकुर दिलावर सिंह, रणवीर सिंह, पुखराज सिंह, कल्याण सिंह, राम सिंह सैनी ने बताया कि गन्ना समिति और चीनी मिल के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण उनका सेंटर अन्य सेंटर से पीछे चल रहा है। जबकि पुरैनी जोन में पुरैनी द्वितीय गन्ना सेंटर तौल की दृष्टि से सबसे बड़ा सेंटर है। आरोप लगाया कि गन्ना समिति की ओर से अब तक उनके गांव के किसानों को समय से गन्ना पर्चियों को किसानों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। जिससे उनकी पर्चियां देरी से मिलने के कारण निरस्त हो रही हैं। किसानों ने बताया कि इस बार धामपुर चीनी मिल ने गांव के डिजीटल गन्ना तौल केंद्र स्थापना की है, लेकिन उसमें दिक्कत आ रही है। गन्ने की घटतौली हो रही है। अधिकारियों से कांटे की जांच कर सही कराने की मांग की है। विशेष सचिव महिपाल सिंह यादव ने किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण कराने का उन्हें भरोसा दिया है। इसके बाद किसान चीनी मिल पहुंचे और वहां पर कर गन्ना जीएम आजाद सिंह से मिले। आजाद सिंह को समस्या से अवगत कराते हुए जल्द निदान कराने की मांग की। गन्ना जीएम ने भी उनकी समस्या का जल्द निदान कराने का भरोसा दिया है।