{"_id":"59fe16ee4f1c1b74698b9844","slug":"51509824238-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मेले में स्वच्छता का प्रतीक विशाल चश्मा रहा आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मेले में स्वच्छता का प्रतीक विशाल चश्मा रहा आकर्षण का केंद्र
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता का प्रतीक विशाल चश्मा रहा आकर्षण का केंद्र
जिलाधिकारी ने किया चश्मे का अवलोकन, श्रद्धालुओं केे स्वच्छता रखने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक तिगरी गंगा धाम कार्तिक पूर्णिमा मेले में शनिवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने स्वच्छता के प्रतीक चश्मे का अवलोकन किया और श्रद्धालुओं से मेले में स्वच्छता रखने की अपील की। कहा कि मेले में गंदगी न करें और स्वच्छता पर ध्यान दें। इस बार गंगा मेला तिगरी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छता अभियान के प्रतीक चिन्ह के रूप में इस चश्मे का निर्माण गया है।
उन्होंने कहा कि चश्मे की लंबाई 21 फुट और पीछे की 18 फुट तथा ग्लासों की लंबाई 9 फुट है। ये विश्व का सबसे बड़ा चश्मा है। इसको लिम्का बुक में दर्ज किया गया है। इससे अमरोहा जिला इतने बड़े चश्मे का निर्माण करने वाला प्रथम जिला बन गया है। जनपद के राजनेता अधिकारी कर्मचारी तथा हजारों की तादात में इसके पास सेल्फी ली तथा लोगों ने बढ़ चढ़ इसको देखा था। जनपद को 31 अक्टूबर 2017 तक खुले में शौच मुक्त बनाना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचाय राज्य अधिकारी, स्वच्छता प्रेरक सुशील आदि रहे।
-फोटो 26 व 27