{"_id":"59909ba54f1c1be6558b45b5","slug":"51502649253-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली को लेकर मचा हा-हाकार, शहर व देहात में गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली को लेकर मचा हा-हाकार, शहर व देहात में गहराया बिजली संकट
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली को लेकर हाहाकार, शहर व देहात में गहराया संकट
तार बदलने को लेकर काटी गई तो कहीं पेड़ों की टहनियां काटने से बंद रही
गांव से लेकर शहर तक में बेचैन रहे लोग, विभाग के प्रति नजर आया गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। रविवार का दिन शहरवासियों व ग्रामीणों के लिए दुखदायी रहा। बिजली को लेकर चारों ओर हाहाकार मचा रहा। शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति ध्वस्त रही। तार बदलने को लेकर लाइन काटी गई तो कहीं पेड़ों की टहनियों के कटने की वजह से बंद रही। विभाग द्वारा की गई इस कटौती से हर कोई बेचैन दिखा। लोगों में अधिकारियों के प्रति गुस्सा नजर आया।
गुलड़िया बिजलीघर से कलक्ट्रेट, दाऊसराय व नौगावां सादात को 33 हजार वोल्टेज की लाइन निकली है। हवा के झोकों पेड़ों की टहनियां लाइन से भिड़ जाती हैं, जिससे बार-बार ब्रेक डाउन की समस्या गहरा रही थी। आज सुबह आठ बजे से अधिकारियों ने तीनों बिजलीघरों की लाइन पर आ रहीं पेड़ों की टहनियों को काटने की कार्रवाई छेड़ दी, जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। तीनों विद्युतगृहों से जुड़े करीब 60 गांवों की सप्लाई पूरी तरह बाधित रही। जिला अस्पताल की आपूर्ति भी कटी रही।
शहरी इलाके के मोहल्लों में भी आपूर्ति का संकट गहरा गया। दोपहर 12 बजे तक कर्मचारियों ने टहनियां काटीं, जिसके बाद सप्लाई को सुचारु कर दिया गया। अधिकारियों की मानें तो चार घंटे ही सप्लाई बंद रही। इसके बाद उसको रोजमर्रा की तरह चालू किया गया। अब कहीं पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। टहनियां कटने से नागरिकों व ग्रामीणों को निर्बाध सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
30 हजार की आबादी में तार बदलने से बंद रही सप्लाई
अमरोहा। शहर के डबल लाइन बिजलीघर से जुड़ी 30 हजार की आबादी में दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रही। इसका कारण कोट मोहल्ले में तार बदलना बना रहा। 16 अगस्त को शहर में रामडोल शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें ऊंची-ऊंची झांकियां भी शामिल रहेंगी। जर्जर तारों से कोई हादसा न हो, इसलिए कमेटी के सदस्यों ने बिजली अधिकारियों से तार बदलने की मांग की थी। जिस पर अधिकारियों ने उनको आश्वासन दिया था। रविवार को अधिकारियों ने सुबह आठ बजे से ही मोहल्ला कोट, दानिशमंदान, कोट चौराहा की आपूर्ति बंद कर तारों को बदलने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया, जो शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद ही सप्लाई बहाल की गई। नौ घंटे बाद बिजली मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
नागरिकों ने फूंका एक्सईएन का पुतला
-फोटो 24 व 25
अमरोहा। सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। दोपहर में भारी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने बिजनौर मार्ग स्थित बटवाल मोहल्ले के चौराहे पर एक्सईएन का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भीषण गर्मी से निजात का एक मात्र सहारा बिजली है, वह भी सुबह से बंद है। इससे घर में ठहरना मुश्किल हो गया है। अधिकारी बेवजह के काम कर आपूर्ति बाधित रख रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
72 घंटे बीते, सोमवार को बहाल होगी सप्लाई
अमरोहा। कोठी खिदमतपुर बिजलीघर में आई खराबी को 72 घंटे बाद भी ठीक नहीं किया गया है। एसडीओ देहात चमन प्रकाश की मानें तो उसको सही करने की कार्रवाई चल रही है। देर रात तक सबकुछ सही हो जाएगा। ट्रायल के बाद आपूर्ति ग्रामीणों को होगी। सोमवार को विधिवत सप्लाई चलेगी।
बयान....
रामडोल शोभायात्रा की वजह से कोट मोहल्ले में तारों को बदलने की कार्रवाई की गई है, जिसके कारण सप्लाई नहीं दी गई हैं। शाम लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई।
एसके शर्मा, जेई डबल लाइन बिजलीघर
बयान...
पेड़ों की टहनियां कटने के कारण कलक्ट्रेट व दाऊसराय तथा नौगावां सादात बिजलीघर की सप्लाई काटी गई थी। चार घंटे बाद उसको चालू कर दिया गया था।
गुरुदेव सिंह, जेई कलक्ट्रेट बिजलीघर