{"_id":"597646c84f1c1b43388b4653","slug":"51500923592-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेनो के घर चस्पा किया रिलीव पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेनो के घर चस्पा किया रिलीव पत्र
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेनो के घर चस्पा किया रिलीव पत्र
बिजनौर।
सीएमओ के स्टेनो का तबादला होने के बाद रिलीव पत्र नहीं लेने पर विभाग की टीम ने रविवार को उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। अब विभाग आगे की कार्रवाई के लिए शासन को लिखेगा।
बिजनौर में सीएमओ के स्टेनो पद पर तैनात फतेंद्र कुमार जिले में करीब 20 वर्षों से तैनात हैं। शासन ने 30 जून को उनका स्थानांतरण गोरखपुर मंडल के लिए किया था। विभाग ने उन्हें रिलीव नहीं किया था। इसी बीच तत्कालीन सीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह का स्थानांतरण हो गया। उनके स्थान पर डॉ. राकेश मित्तल को बिजनौर का सीएमओ बनाया गया। उन्होंने स्टेनो को रिलीव करने के आदेश जारी किए। इसी समय फतेंद्र अवकाश पर चले गए। विभाग ने उनके घर डाक से रिलीव पत्र भेजा, लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं किया।
सोमवार को सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल के आदेश पर एसीएमओ डॉ. पीआर नायर के साथ पहुंची टीम ने स्टेनो के घर पर रिलीव पत्र चस्पा कर दिया है। सीएमओ ने अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने की बात कही। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, राजकुमार सक्सेना व प्रधान लिपिक खुर्शीद मौजूद रहे।