{"_id":"593849e84f1c1b90038b456e","slug":"51496861160-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद लिए स्कूलों के औचक निरीक्षण में एसडीएम ने खामियां पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद लिए स्कूलों के औचक निरीक्षण में एसडीएम ने खामियां पाई
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर (बिजनौर)। एसडीएम वीके सिंह ने बुधवार को गोद लिए गांव सरकथलमाधों के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल का पहली बार औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसडीएम ने कई खामी पाई। जिन्हें तत्काल दूर करने को गांव के प्रधान को निर्देश दिए गए है।
एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें सबसे अच्छा यह लगा कि दोनों स्कूल में स्टाफ मौजूद मिला है। जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत गांव के शिक्षक सिराजुददीन के तीन बच्चे इन दोनों स्कूलों में पढ़ रहे है। सिराजुददीन की बेटी का प्रवेश जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह में है। जबकि दो बच्चों को एडमिशन गांव के प्राइमरी स्कूल में ही कक्षा दो औश्र तीन में है। एसडीएम ने सिराजुददीन से प्रेरणा पाकर अन्य शिक्षकों से भी अपने बच्चों का प्रवेश अपने या फिर पास के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में कराएं। इन दोनों स्कूलों में रिकार्ड के अनुसार 72-72 बच्चे पंजीकृत है। इन स्कूलों की चारदीवारी नहीं है। गांव के कुछ लोगों ने जानबूझकर स्कूल के पास कूड़ियां डाल रखी है। एसडीएम ने गांव के प्रधान और संबंधित गांव के लोगों को बुलाकर तत्काल स्कूल के पास से कूड़ियों को हटवाने के निर्देश दिए। प्रधान से स्कूलों की चारदीवारी को बनवाने को सुझाव दिया। एसडीएम ने बताया कि उनकी ओर से इस गांव के स्कूलों को गोद ले लिया गया है। अब वे इन स्कूलों की बेहतर शिक्षा गुुणवत्ता को बनाने के लिए चेकिंग करते रहेंगे।