{"_id":"639caa7171c2e2045903820a","slug":"504-traders-of-the-district-on-the-radar-of-gst-bijnor-news-mrt618033572","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले के 504 व्यापारी जीएसटी के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले के 504 व्यापारी जीएसटी के रडार पर
विज्ञापन
ज्वाइंट कमिशनर जीएसटी विपुल सिंघल।
- फोटो : BIJNOR
जिले के 504 व्यापारी जीएसटी के रडार पर
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। जीएसटी विभाग के छापों का दौर कुछ समय के लिए रुका जरूर है, लेकिन भी भी 500 से ज्यादा व्यापारी जीएसटी अफसरों की रडार पर हैं। जीएसटी मुख्यालय से जिले के 550 व्यापारियों पर छापामारी करने के लिए सूची दी गई थी। अभी तक इनमें से केवल 46 व्यापारियों के संस्थानों पर ही जीएसटी टीम पहुंची है। जल्द ही बचे हुए व्यापारियों के संस्थानों पर जीएसटी टीम पहुंच सकती है।
जीएसटी विभाग की छापामारी होने से जिले के व्यापारियों में भय का माहौल पैदा हो गया था। जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने लगातार पांच दिनों तक व्यापारियों के संस्थानों पर छापा मारे थे। आलम ये था कि जीएसटी टीम के आने की अफवाह मात्र से ही बाजार में दुकानें बंद हो रही थी। व्यापारियों के विरोध की वजह से शासन की ओर से जीएसटी की कार्रवाई फिलहाल निरस्त करने के निर्देश जारी किए गए है। मगर जो लिस्ट जिला मुख्यालय को भेजी गई है, उसमें 550 व्यापारियों के नाम हैं। यह सभी जीएसटी अफसरों की रडार पर हैं। जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर विपुल सिंघल का कहना है कि लोगों को जीएसटी में पंजीकरण कराने के प्रति जागरूक करने के लिए यह छापामारी की गई है। व्यापारियों का ज्यादा इनपुट मुख्यालय से ही आया था। जबकि कुछ इनपुट जिला स्तर से भी लिया गया है।
छापामारी में जमा कराया 1.54 लाख टैक्स
जीएसटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छापामारी के दौरान एक पंजीकृत व्यापारी के संस्थान पर भी कार्रवाई की गई। जिससे 1.54 लाख रुपये टैक्स वसूला गया है। उसने पहले से जीएसटी जमा नहीं की थी। जिले में 46 व्यापारियों पर हुई छापामारी में केवल एक पंजीकृत व्यापारी मिला है।
विज्ञापन
जिले में इन बिंदुओं पर हुई छापामारी
1-जिन व्यापारियों ने पंजीकरण नहीं कराया है और वह जीएसटी के दायरे में आते हैं। छापामारी कर उन्हें जीएसटी में पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया गया। क्योंकि जीएसटी में पंजीकृत होने से सरकार को फायदा होगा।
2-ज्यादा टर्नओवर वाले व्यापारियों की सूचनाएं मुख्यालय तक पहुंची थी। जिसके आधार पर सूची तैयार कर जिले को भेजी गई। इसी को लेकर उन पर कार्रवाई की गई। जो भी छापामारी में पाया गया, वह लिखकर भेज दिया गया। इनमें कुछ ठेले वाले भी शामिल थे।
कौन आएंगे जीएसटी के दायरे में
-जीएसटी के दायरे में आने वाले व्यापारी ही अपना पंजीकरण करा सकते हैं। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वस्तु पर सालाना 40 लाख रुपये टर्नओवर पर जीएसटी लगती है। जबकि सेवा पर सालाना 20 लाख रुपये टर्नओवर होने पर व्यापारी जीएसटी के दायरे में आता है।
मुख्यालय से छापा मारने के लिए 550 व्यापारियों की लिस्ट भेजी गई है। अभी जीएसटी विभाग की छापा मारने की कार्रवाई रुकी हुइ है। मुख्यालय से निर्देश मिलते ही बचे हुए व्यापारियों के संस्थानों पर जल्द छापा मारा जाएगा। ....विपुल सिंघल, ज्वाइंट कमिश्नर, जीएसटी विभाग बिजनौर