फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   500 crore deposited in banks in three days

बैंकों में तीन दिन में 500 करोड़ जमा

Sun, 13 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 13 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
500 crore deposited in banks in three days
शहर में एक्सिस बैंक की शाखा पर रुपये लेने के लिए लगी ग्राहकों की लंबी कतारें।  संबंधित खबरें - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पांच सौ और एक हजार के नोट खाते में जमा करने के साथ ही निकालने के लिए शनिवार को भी बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, सर्वयूपी ग्रामीण बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक सहित कई बैंक शाखाओं के खजाने बिल्कुल खाली हो गए। बैंकों ने उपभोक्ताओं के नोट बदलने से हाथ खड़े कर दिए। एचडीएफसी और पीएनबी के मोहल्ला काजीपाड़ा स्थित एटीएम से ही रुपये निकले। एक अनुमान के मुताबिक जिलेभर के बैंकों में तीन दिनों में 500 करोड़ से अधिक रुपये जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

बैंकों में 500 और एक हजार के नोट जमा करने वालों की भीड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। 
नई करेंसी और कैश नहीं आने से कई बैंकों की शाखाओं के खजाने आज भी खाली हैं। जिन बैंकों में कैश खत्म हो चुका है, वहां भी नोट जमा करने वालों की लंबी लाइन लगी है। 
विज्ञापन

बैंकों में शनिवार को भी 500 और एक हजार के नोट नहीं बदले गए। बैंकों की एटीएम मशीन पर भी ताले लटके रहे। केवल एचडीएफसी व पीएनबी की मोहल्ला काजीपाड़ा स्थित एटीएम मशीन से ही रुपये निकले। मंडावर में एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकले। बैंक अधिकारियों के मुताबिक तीन दिन में 500 करोड़ से अधिक रुपये बैंकों में जमा होने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी रुपये लेने वालों से ज्यादा लंबी लाइन रुपये जमा करने वालों की लगी है। वहीं, सरकार  द्वारा 500 व एक हजार के नोट अस्पतालों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी आदि पर स्वीकृत किए जाने से उपभोक्ताओं को राहत मिली।  वहीं, 500 और एक हजार के  नोट केवल सेविंग एकाउंट में ही जमा हो रहे हैं।। यहां तक कि सरकारी योजनाओं का पैसा भी फिलहाल जमा नहीं हो रहा है। सरकारी कर्मचारी बैंकों के  चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed