फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   50 thousand people will be immunized on August 3

तीन अगस्त को 50 हजार लोगों किया जाएगा प्रतिरक्षित

Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
50 thousand people will be immunized on August 3
तीन अगस्त को 50 हजार लोग होंगे प्रतिरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में तीन अगस्त लगभग 50 हजार लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को मुख्यालय से जनपद को वैक्सीन की कुल 38 हजार डोज उपलब्ध हो चुकी हैं, जिनसे शुक्रवार को कुल 37 बूथों पर कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान चलाया गया।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसे लेकर विभिन्न प्रकार से तैयारियां की जा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना महामारी से सुरक्षा का टीका ही तीसरी लहर की चपेट में आने की संभावना को 80 से 90 प्रतिशत तक कम कर सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रोजाना जिला अस्पताल सहित जिले भर के करीब करीब सभी बूथों पर अपना टीकाकरण कराने के लिए भीड़ उमड़ रही है। पिछले लगभग एक माह से जिले में वैक्सीन की तो भारी किल्लत चल रही है, लेकिन प्रतिदिन स्वयं को टीका लगवाने वालों की संख्या कम नहीं हो पा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार शासन ने तीन अगस्त को जिला बिजनौर में कम से कम 50 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए लगभग 38 हजार वैक्सीन जिले को मिल चुकी हैं। बाकी जरूरत के हिसाब से और डोज मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुख्यालय से जिले के लिए कुल 38 हजार वैक्सीन की डोज मिली, जिनसे कुल 37 बूथों पर कोरोना रोधी टीकाकरण किया गया। तीन अगस्त को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ही टीकाकरण कया जाएगा।
विज्ञापन

नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित
बिजनौर। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके निगम के अनुसार शुक्रवार को जिले में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला। शुक्रवार को कुल 4062 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जो सभी नेगेटिव रहीं। आज कुल 3981 लोगों की कोरोना जांच की गई। वर्तमान में कुल 2195 जांच रिपोर्ट अभी प्रतीक्षारत हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed