फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   4G network has not reached till date in 44 villages of the district

जिले के 44 गांवों में आज तक नहीं पहुंचे 4जी नेटवर्क

Fri, 05 Aug 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
4G network has not reached till date in 44 villages of the district
जिले के 44 गांवों में आज तक नहीं पहुंचे 4जी नेटवर्क
विज्ञापन

रजनीश त्यागी
बिजनौर। एक ओर जहां गांव-गांव डिजिटल इंडिया की अलख जगाई जा रही है, वहीं आज भी बिजनौर जिले के 44 गांव ऐसे हैं, जहां अभी तक किसी भी कंपनी का 4जी नेटवर्क ही नहीं पहुंचा है। ऐसे में कमजोर नेटवर्क के चलते डिजिटल इंडिया की मुहीम कैसे मजबूत होगी, इस पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं जिले की प्रदेश में स्थिति पर नजर डालें तो गांवों में 4जी नेटवर्क न पहुंचने के मामले में दूसरे स्थान पर है, वहीं इस समस्या से जूझने के मामले में पश्चिमी यूपी में जिले का पहला स्थान है।
पिछले साल केंद्र सरकार की ओर से हर व्यक्ति को डिजिटल इंडिया से जोड़ने की मुहीम शुरू हुई थी। वर्ष 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी ने सरकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने और अछूते गांवों तक 4जी मोबाइल सेवा पहुंचाने की परियोजना को भी मंजूरी दी थी। इसका मकसद था कि हर गांव में लोग डिजिटल सेवा का लाभ उठा सकें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके। एक साल बीतने के बाद भी जहां प्रदेशभर के 340 गांव ऐसे हैं, जहां अभी तक 4जी नेटवर्क नहीं पहुंचा। इसमें यदि बिजनौर की बात करें तो यहां 44 गांव 4जी नेटवर्क से आज तक अछूते ही हैं। यहां पर किसी भी कंपनी के 4जी नेटवर्क नहीं जाते। दूरसंचार विभाग द्वारा तैयार की गई सूची में ऐसे अछूते गांवों की संख्या के मामले में बिजनौर का स्थान दूसरा है। जहां पहले स्थान पर सोनभद्र जिला है, वहीं तीसरे स्थान पर बांदा है। सोनभद्र में 60 और बांदा में 41 गांवों में 4जी सेवा नहीं पहुंची।
विज्ञापन

जिले में बीएसएनएल को 4जी अलॉट ही नहीं हुआ
बीएसएनएल की जिले में स्थिति की बात करें यहां बीएलएनएल अभी तक 3जी सेवा ही देर रहा है। हालांकि पड़ोस के कुछ जिलों में बीएसएनएल की 4जी सेवा चल रही है। उधर अन्य कई कंपनी 4जी सेवाएं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर से टॉवर लगाने का काम शुरू होने की उम्मीद: जेटीओ
जेटीओ(जूनियर टेलीफोन ऑफिसर) भूपेंद्र सिंह का कहना है कि जिले में 44 गांवों की सूची तैयार हुई है, जहां किसी भी कपंनी का 4जी नेटवर्क नहीं है। इसके लिए टावर लगवाने की अनुमति मांगी गई है। दिसंबर से टावर लगाए जाएंगे तो इसके बाद यह सेवाएं शुरू हो सकेगी। इसके अलावा बीएसएनएल को भी अगले साल से 4जी नेटवर्क अलॉटमेंट होने की उम्मीद है।
कितने गांवों में नहीं 4जी नेटवर्क
जिला गांव
सोनभद्र 60
बिजनौर 44
बांदा 41
मेरठ 01
मुजफ्फरनगर 02
रामपुर 03
सहारनपुर 01
संभल 04
आगरा 05
बलरामपुर 12
ललितपुर 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed