फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   42 businessmen will invest 529 crores in Dhampur

Bijnor News: धामपुर में 42 करोबारी करेंगे 529 करोड़ का निवेश

Sat, 21 Jan 2023 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 21 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
42 businessmen will invest 529 crores in Dhampur
प्रस्तावित निवेशकों के बारे में जानकारी देते एसडीएम मनोज कुमार सिंह
- क्षेत्र के विकास को लेगेंगे पंख, करोबारियों ने प्रशासन के सौंपी लिस्ट
विज्ञापन

- पूरे डाटा को निवेश की प्रकृति के साथ पोर्टल पर किया जा रहा अपलोड
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से निवेशकों के साथ दो दिन पहले संपन्न हुई बैठक का असर दिखाई देने लगा है। 42 उद्यमियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगों और अन्य कारोबारों को बढ़ावा देने के लिए 529 करोड़ की सूची को प्रशासन को सौंपी है। एसडीएम मनोज कुमार सिंंह का कहना है कि निवेशकों की ओर से प्रस्तावित धनराशि की सूची मिल गई है। इस पूरे डाटा को निवेश की प्रकृति के साथ सरकार के पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है।
एसडीएम बताया कि धामपुर तहसील क्षेत्र में उद्योगों और अन्य कारोबारों को धरातल पर उतारने और अधिक से अधिक रोजगारों का सृजन करने के लिए उद्यमियों की 19 जनवरी को बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में उद्यमियों ने प्रतिभाग कर शासन और प्रशासन की इस मुहिम में समर्पित होकर सहयोग करने का भरोसा दिया था। बैठक में 42 कारोबारियों ने 529 करोड़ का प्रस्तावित निवेश करने की सूची प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। ऐसे में अब प्रशासन की ओर से प्रस्तावित निवेशकों को सुझाव दिया जा रहा है कि वह अपने प्रस्तावित निवेशक डाटा को सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन कर दें। जिससे सब कुछ ऑनलाइन हो सके और किसी प्रकार का कोई अवरोध पैदा न हो सकें। क्षेत्र में नए उद्योग लगने से विकास को रफ्तार मिलेगी और लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


शुगर उद्योग के क्षेत्र में 300 करोड़ का निवेेश
एसडीएम का कहना है कि निवेशकों की ओर से जो सूची सौंपी गई है। उनमें से धामपुर चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुभाष पांडेय ने शुगर उद्योग के क्षेत्र में 300 करोड़, संजीव जैन ने 30 करोड़, चार कारोबारियों डाॅ. बीके सिंह, रुचिन अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल व नरेंद्र गुप्ता ने प्रस्तावित 20 -20 करोड़ के निवेश का भरोसा दिया है। ये कारोबारी इस निवेश से भूमि विकास एवं उद्योग, पशुपालन, कॉलेज, ऑटोमोबाइल व कृषि उद्योग को बढ़ावा देंगे। इनके अलावा एक करोड़ से लेकर सात करोड़ तक के कारोबारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed