फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लोकसभा चुनाव के मददेनजर लाइसेंसी हथियारों को थानों में जमा करने का काम शुरू

लोकसभा चुनाव के मददेनजर लाइसेंसी हथियारों को थानों में जमा करने का काम शुरू

Tue, 05 Mar 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मददेनजर लाइसेंसी हथियारों को थानों में जमा करने का काम शुरू
चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी हथियार जमा करने का काम शुरू
विज्ञापन

धामपुर। लोकसभा चुुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है। पर पुलिस प्रशासन ने अधिकारियों के आदेश पर लोकसभा चुनाव की अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। धामपुर पुलिस कोतवाली क्षेत्र के करीब 900 सौ आबाद और गैर आबाद गांवों में करीब साढ़े तेरह सौ से ज्यादा लोगों के पास लाइसेंसी शस्त्र है। इन सभी शस्त्रों को संबंधित लाइसेंस धारकों से पुलिस कोतवाली में या फिर नगर क्षेत्र की शस्त्र की दुकानों पर जमा कर बतौर सबूत जमा रसीदों को थाने में दाखिल कराने का काम शुरू कर दिया है। इस माह के अंत तक हर हाल में सभी शस्त्रों को जमा कराने का पुलिस का लक्ष्य है। इन शस्त्रों में से अब तक करीब 250 लाइसेंसी हथियारों को जमा कराया जा चुका है। कोतवाल सुधीर पाल धामा का कहना है कि सभी थानेदारों को समय के भीतर शस्त्रों को हरहाल में जमा कराने के आदेश दे दिए गए है। इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। जो ऐसा करने को प्रयास करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई को एसपी को रिपोर्ट प्रेषित होगी। दारोगाओं को हिदायत दी है कि उनके क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति का शस्त्र जमा होने से न रह जाए। यदि कोई शस्त्र जमा करने से इंकार करता है तो उसके लाइसेंस को निरस्त करने को एसपी को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। 31 मार्च तक हर हाल में पुलिस को शस्त्रों को जमा कराना है। जिसका प्रयास तेजी से शुरू कर दिया गया है। 0ण्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed