फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रमा जैन कन्या महाविद्यालय का एनएसएस शिविर आयोजित

रमा जैन कन्या महाविद्यालय का एनएसएस शिविर आयोजित

Sat, 23 Feb 2019 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
रमा जैन कन्या महाविद्यालय का एनएसएस शिविर आयोजित
‘आज की बचत में कल का भविष्य’
विज्ञापन

नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की एनएसएस छात्राओं ने शिविर का छठा दिन बचत योजना के रूप में मनाया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने जीवन के अनिश्चित भविष्य के लिए बचत करने की स्वयं सेवी छात्राओं को सलाह दी। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल, डॉ. दीप्ति गुप्ता के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का छठा दिन के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि हेमंत अग्रवाल ने कहा कि बचत करने की आदत जीवन का संवारने का काम करती है। आज की बचत कल का भविष्य संवारती है। उन्होंने सरकार तथा गैर सरकार बचत योजनाओं के बार में स्वयं सेवी छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने कहा कि जीवन के अनिश्चित भविष्य के लिए बचत करने अति आवश्यक है। प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता ने छात्राओं को थोड़ी थोड़ी बचत करने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना गर्ग की देखरेख में स्वयं सेवी छात्राओं तान्या, प्राची, पूजा, सायमा, कनिका, मनीषा, तमन्ना, रचना, रुपाली, दीक्षा, सपना, हिमानी, प्रियंका, प्रवेशिका, अनुराधा, रुबी, कहकशा, अंजुम, नेहा, रिंकी ने ग्राम पंचायत खैरुल्लापुर में रैली निकालकर आज की बचत, कल का भविष्य के नारों के साथ ग्रामीणों को बचत करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में डॉ. सविता वर्मा, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, अर्चना सिंघल, डॉ. अनस, डॉ. भावना अरोड़ा, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. नीतू तिवारी, डॉ. पूनम अग्रवाल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed