{"_id":"5bfc4636bdec2241cd16ba0f","slug":"41543259702-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में पहुंचने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में पहुंचने की अपील
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
किसानों से पंचायत में पहुंचने की अपील
हल्दौर। गांव शरीफपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं ने किसानों से 29, 30 नवंबर को होनी वाली पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौधरी के आवास पर सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक हुई। संगठन के जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 29, 30 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित पंचायत में भारत के समस्त किसानों के कर्ज मुक्त, स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने समेत विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से बुधवार शाम हल्दौर रेलवे स्टेशन पहुंचकर गढ़वाल ट्रेन से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में महाशय घनश्याम सिंह, देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार, बलवीर सिंह, भीम सिंह, मुनीश त्यागी, रामसिंह, फकीरा सिंह, रामनाथ सिंह, ग्राम प्रधान देशराज सिंह आदि मौजूद रहे।