{"_id":"5bec75b2bdec22098d6af0f7","slug":"41542223282-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 गन्ना सेंटरों का अवरोध नहीं हुआ दूर, ट्रांसपोर्ट की समस्या जस की तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 गन्ना सेंटरों का अवरोध नहीं हुआ दूर, ट्रांसपोर्ट की समस्या जस की तस
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69 गन्ना सेंटरों का अवरोध नहीं हुआ दूर
बिजनौर। धामपुर चीनी मिल के 69 गन्ना खरीद केंद्रों का अवरोध दूर नहीं हुआ है। मिल के सामने गन्ना ट्रांसपोर्ट की समस्या जस की तस है। इसके चलते सेंटरों को अगला इंडेंट जारी होने में देरी हो सकती है।
नहटौर-धामपुर रोड बेहद खस्ता हाल है। टूटी सड़कों पर पैदल निकलना भी मुश्किल है। धामपुर में कई दिन चले किसानों के आंदोलन में सड़क का मामला प्रमुखता से उठाया गया था। प्रशासन ने समझौते में सड़क की मरम्मत जल्दी कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद भी मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ। इस बीच धामपुर चीनी मिल में पेराई चालू हो गया। धामपुर चीनी मिल ने सड़क खराब होने की बात कहकर 69 गन्ना खरीद केंद्रों का इंडेंट रोक दिया। इससे सेंटरों से जुड़े किसानों में रोष था। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने मामला डीएम के समक्ष रखा। इसके बाद तीन दिन पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत शुरू की। आरोप है कि मरम्मत का काम इतना धीमा है कि काम पूरा होने में कई दिन लग सकते हैं। गन्ना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धामपुर चीनी मिल द्वारा जारी 69 सेंटरों के पहले इंडेंट की तौल पंद्रह नवंबर को होगी। सड़क के सात आठ दिन में ठीक होने की उंमीद है। गन्ना विभाग के सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती के अनुसार पर्ची वितरण केंद्र नगीना में व्यवस्था सुचारु है। पर्ची छपते ही मैसेज संबंधित किसान के मोबाइल पर पहुंच रहे हैं। किसान एसएमएस दिखाकर गन्ना तुलवा रहे हैं। सेंटरों पर पर्याप्त मात्रा में गन्ना आ रहा है। यदि कोई किसान आवंटित तारीख में गन्ना नहीं डालता है तो उसे पर्ची समिति में जमा करनी होगी। किसान को नई पर्ची अगले पखवाड़े में जारी होगी।