{"_id":"5babcbcf867a557f6d0b0401","slug":"41537985487-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका द्वारा कराई गई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका द्वारा कराई गई फॉगिंग
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। नगर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप एवं संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए पालिका प्रशासन की ओर से तीन दिन से फॉगिंग की जा रही है। पालिका चेयरपर्सन के पति हाजी इरशाद अली अंसारी के अनुसार इन दिनों मच्छरों के कारण बुखार एवं टाइफाइड जैसी बीमारी फैल रही हैं। नगर के सभी बड़े नालों एवं मोहल्ले की नालियों में दवाई का छिड़काव किया गया है।
धार्मिक स्थलों पर जगाई स्वच्छता की अलख
स्योहारा। पालिका अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान संतोषी माता मंदिर, तकीसराय मस्जिद, गुरुद्वारा आदि धार्मिक स्थलों की साफ सफाई की गई। फव्वारा चौक, मौलाना हिफजुर्रहमान गेट, मिल्कियान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पॉलीथिन को पर्यावरण के लिए हानिकारक बताते हुए इसका उपयोग न करने की अपील की गई। पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने कहा कि सभी को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जयशंकर, सुरेंद्र, देवेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, ओमप्रकाश, यशपाल सिंह, गजराज सिंह, हरिओम, यश पंवार, विनीत आदि मौजूद रहे।