{"_id":"5babc6ee867a557ead23ec9f","slug":"41537984238-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज विषय पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज विषय पर हुई चर्चा
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में पंचायती राज विषय पर चर्चा
हल्दौर। जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर नव चयनित ग्राम विकास अधिकारियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस पंचायती राज विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर नव चयनित ग्राम विकास अधिकारियों का सेवा से पूर्व पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षण के उपरांत कार्य क्षेत्र में गांव में जाकर ग्राम सेवक की तरह कार्य करें। सभी अपने किसी भी प्रकार के अहम का परित्याग करें और ग्रामवासियों से अच्छा व्यवहार कर सेवा भाव से कार्य करें। प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिन जिला प्रशिक्षण अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी बिजनौर शेर सिंह, खंड विकास अधिकारी किरतपुर सहित शीतल राज, अमित नारंग, अनूप सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।