फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मौसम खराब, अधिकांश मुस्लिमों ने मस्जिदों में पढ़ी नमाज

मौसम खराब, अधिकांश मुस्लिमों ने मस्जिदों में पढ़ी नमाज

Wed, 22 Aug 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
मौसम खराब, अधिकांश मुस्लिमों ने मस्जिदों में पढ़ी नमाज
ईदगाह सहित मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। ईद उल अजहा का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। ईदगाह, जामा मस्जिद सहित नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम वर्षा के बीच लोगों ने नमाज अदा की। मुल्क की तरक्की और अमनोअमान के लिए दुआ की गई। इसके बाद कुर्बानी दी गई।
ईदगाह नजीबाबाद पर शहर काजी इजहारूलहक की उपस्थिति में कारी इब्ने हसन ने ईद की नमाज अदा कराई। काजी अफ्फान ने कुदबा पढ़ा। मुल्क में अमनोअमान और खुशहाली की दुआ मांगी गई। ईद की नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने ईद की नमाज पढ़ने ईदगाह आए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना मोहम्मद ईशा ने नमाज अदा कराई। सीओ अरुण कुमार सिंह और तहसीलदार सुरेश कुमार ने किरतपुर क्षेत्र में ईद की नमाज के लिए सुरक्षा व्यवस्था देखी। ईद की नमाज के बाद लोगों ने जानवरों की कुर्बानी दी।
विज्ञापन

वहीं, जलालाबाद में मस्जिद उमर फारूख, जामा मस्जिद सहित कई मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद जलालाबाद में कारी शमसुद्दीन नोमानी और मस्जिद उमर फारूख में मौलाना अकील ने नमाज अदा कराई। बारिश के चलते लोगों ने मस्जिदों और उनके आसपास मकानों की छतों पर ईद की नमाज पढ़ी। ईद से पूर्व मंगलवार देर रात अचानक मौसम खराब होने के साथ शुरू हुई वर्षा ईद उल अजहा की सुबह छह बजे तक रुक रुककर जारी रही। वर्षा के चलते नगर और आसपास के ईदगाह और खुले मैदानों में नमाज अदा करने काफी कम लोग पहुंचे। अधिकांश मुस्लिमों ने मस्जिदों में ही नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में नहीं हो सकी नमाज
भागूवाला/नांगलसोती/मंडावली। भागूवाला में इस्लामिया मदरसा के निकट स्थित ईदगाह पर मुफ्ति मो. अशरफ ने ईद की नमजा अदा कराई। ईद की नमाज के बाद उन्होंने अमनो अमान की दुआ कराई। नांगलसोती स्थित कब्रिस्तान क्षेत्र में कारी इकरार हुसैन ने, जामा मस्जिद सैदपुरी में मौलाना नासिर हुसैन और सबलपुर बीतरा स्थित ईदगाह पर मौलाना महफूज आलम ने ईद की नमाज अदा कराई। साहनपुर ईदगाह पर भी रिमझिम फुहार के बीच मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की। मंडावली के ईदगाह पर मौलाना सनाउल रहमान, कांठपुर मस्जिद में इमाम हाफिज मोहम्मद समी, मिर्जापुर सैद में इमाम शौकत अली, जामा मस्जिद नारायणपुर रतन में हाफिज मोहम्मद मलिक ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed