{"_id":"5b6f2d694f1c1bea258b4644","slug":"41534012777-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समितियों को मिला पर्ची वितरण का जिम्मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समितियों को मिला पर्ची वितरण का जिम्मे
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समितियों को मिला पर्ची वितरण का जिम्मा
बिजनौर। शासन ने किसानों को गन्ना पर्ची बांटने की जिम्मेदारी सौंपी है ।अब तक चीनी मिल किसानों को पर्चियां बांट रही थीं। पर्ची वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए गन्ना विभाग की निगरानी जिले में पर्ची निगमन केंद्र स्थापित होगा। गन्ना विभाग शासन के निर्देशों के अनुपालन में जुट गया है।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार अब तक किसानों को गन्ना पर्चियों का वितरण चीनी मिल कर रही थी। किसान इससे संतुष्ट नहीं थे और मिलों से यह कार्य हटाने की मांग कर रहे थे। मामला शासन तक गया। इस पर शासन ने किसान हित में चीनी मिलों से पर्ची वितरण का अधिकार वापस ले लिया। गन्ना आयुक्त के आदेश के अनुसार गन्ना समितियां गांव गांव पर्ची बांटेगी। सर्वे सट्टा फीडिंग, पर्ची प्रिंटिंग, व किसानों को एसएमएस से पर्ची जारी होने की जिम्मेदारी एक कार्यदायी संस्था को दी गई हैं। संस्था जिले पर पर्ची निगमन केंद्र बनाएगी। समिति सचिव व वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक केंद्र का नियमित निरीक्षण करेंगे।
राज्य स्तर का नोडल अधिकारी रखेगा निगाह
बिजनौर। जिला गन्नाधिकारी के अनुसार शासन ने गन्ना दलालों पर नकेल कसने के लिए जिले वार नोडल अधिकारी तैनात करने का निर्णय लिया है । नोडल अधिकारी राज्य मुख्यालय का होगा। नोडल अधिकारी सट्टा निधारण ,पर्ची विवरण पर निगाह रखेगा । पर्ची निगमन केंद्र का निरीक्षण करेगा ।गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पर्ची जारी होने की सूचना मिलेगी तुरंत
बिजनौर। अब किसानों को पर्ची जारी होने की सूचना किसानों को एसएमएस से तुरंत मिलेगी। पहले चीनी मिलों के पास यह जिम्मेदारी थी। किसान इसका कोई फायदा नही होने की शिकायत कर रहे थे। अब एसएमएस भेजने का काम अलग से एक संस्था को सौंपा गया है। संस्था का चयन शासन स्तर से हुआ है।