{"_id":"5b50dd934f1c1b3f748b5daa","slug":"41532026259-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन मे हैल्प डैस्क.स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन मे हैल्प डैस्क.स्थापित
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण मोचन शिकायतों के लिए बना हेल्प डेस्क
बिजनौर। विकास भवन में फसल ऋण मोचन की शिकायतों के निपटारे के लिए हेल्प डेस्क खोला गया है। जिला कृषि अधिकारी को इसका जिला प्रभारी बनाया गया है। डीएम अटल कुमार राय ने किसानों की शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के अनुसार किसानों की फसल ऋण मोचन योजना में नाम नहीं आने आदि की शिकायतें मिल रही थीं। अनेक किसान ऋण माफी सूची में नाम आने के बाद भी पैसा खातों नहीं आने की शिकायत लेकर आ रहे थे। शासन ने 13 जुलाई को पत्र भेजकर ऋण मोचन की शिकायतों के निपटारे के लिए जिला स्तरीय हैल्प डेस्क स्थापित करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी से आदेशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। किसान भूमि की खतौनी, बैंक खाता, आधार कार्ड आदि विवरण के साथ हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।