{"_id":"5b4e53b94f1c1b35748b56b7","slug":"41531859897-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो पालीथिन जब्त, नौ दुकानदारों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किलो पालीथिन जब्त, नौ दुकानदारों पर जुर्माना
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पॉलिथीन पर प्रतिबंध का निरीक्षण करने पहुंची नगर पालिका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने मंगलवार को बाजार में 50 से ज्यादा दुकानों को चेक किया। इस दौरान टीम ने दो किलो पालीथिन जब्त कर लिया। जबकि नौ दुकानदारों पर जुर्माना लगाकर नौ हजार रुपये वसूल किए।
पंद्रह जुलाई से प्रदेशभर में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंगलवार को एसडीएम व प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बिजनौर से आए क्षेत्राधिकारी जीसी वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने शहर के बाजार कोट, बटवाल एवं मंगल बाजार में छापेमारी की। इस दौरान एसडीएम ने पॉलिथीन के बजाय ग्राहकों को कपड़े के थैले में सामान देने की दुकानदारों से अपील की। साथ ही पॉलिथीन में सामान ने देने की दुकानदारों को उन्होंने कड़ी हिदायत दी। उन्होंने पॉलिथीन पर प्रतिबंध को सफल बनाने में व्यापारियों से सहयोग का आह्वान किया। छापे के दौरान नौ दुकानदारों से करीब दो किलो पॉलिथीन जब्त की गई। एक हजार रुपये प्रति दुकानदार के हिसाब से नौ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान सहायक पर्यावरण अभियंता अनिल कुमार, एके शुक्ला के अलावा पालिका के मोहम्मद इल्तजा, असद जमाल, रवि वशिष्ठ, हबीब अहमद, मोहम्मद यूनुस, अंजार अहमद, रविंद्र कुमार, शैलेंद्र शर्मा मौजूद रहे।