फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मोहलत पाकर थर्माकोल व्यापारियों को मिली राहत

मोहलत पाकर थर्माकोल व्यापारियों को मिली राहत

Wed, 18 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मोहलत पाकर थर्माकोल व्यापारियों को मिली राहत
अमरोहा। थर्माकोल से बने डिस्पोजल को बाजार में बेचने की मांग को लेकर पॉलिथीन कारोबारी मंगलवार को नौगांवा सादात में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी से मिले। कारोबारियों ने अपनी समस्याओं को गिनाया और ज्ञापन सौंपकर थर्माकोल से बने डिस्पोजल को बाजार में बेचने के लिए कुछ समय की मोहलत मांगी। ताकि कारोबार में हुए घाटे से कुछ हद तक उबरा जा सके।
विज्ञापन

कारोबारियों की समस्याएं सुनकर जिलाधिकारी ने स्टॉक में रखा डिस्पोजल 31 जुलाई तक बाजार में खपाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कारोबारी बाहर से माल न मंगाएं जो माल स्टॉक में रखा है केवल उसे ही बाजार में बेच सकते हैं। इसके बाद कारोबारियों ने एसडीएम सुखवीर सिंह से मुलाकात कर थर्मोकोल डिस्पोजल बेचने की मांग रखी। एसडीएम ने कहा कि कारोबारी 14 अगस्त तक स्टॉक में रखे थर्माकोल के डिस्पोजल बेच सकते हैं, लेकिन इस बीच बाहर से माल मंगाया गया तो कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हमें सुकून मिला
अमरोहा। थर्माकोल डिस्पोजल के कारोबार से जुड़े व्यापारी विशाल मदान ने कहा कि हालांकि सरकारी निर्देशानुसर थर्माकोल से बने डिस्पोजल को 15 अगस्त तक बेचने की छूट दी गई थी, लेकिन प्रशासन ने अमरोहा में इसे 15 जुलाई से ही प्रतिबंधित कर दिया था। इससे शहर में लाखों रुपये का माल डंप होने से व्यापारियों में असंतोष बढ़ने लगा था। क्योंकि कई कारोबारियों ने सरकारी योजनाओं में लोन लेकर इस व्यवसाय में कदम रखा था। बहरहाल प्रशासन ने कुछ दिन की मोहलत दी है। इससे व्यापारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed