{"_id":"5b2d3c944f1c1b8c278b732a","slug":"41529691284-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर मासूम की मौत
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर मासूम की मौत
मंडावर। कार की चपेट में आकर एक मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
गांव रानीपुर निवासी संजय रविवार को खेत से धान लगाकर परिजनों के साथ घर लौट रहा था। संजय के साथ पांच साल की बेटी इशिका भी थी। मंडावर-चंदक रोड पार करते समय इशिका मंडावर रोड से आई कार की चपेट मे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक कार सहित चंदक की ओर फरार हो गया। इशिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही गांव वाले भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंदक रोड पर कार को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के इशिका के शव को अपने साथ ले गए। गांव वालों ने पुलिस से आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। दरोगा धर्मेंद्र गोस्वामी के अनुसार पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।