{"_id":"5b1193cc4f1c1ba66e8b5b82","slug":"41527878604-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोलेंडर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोलेंडर के दाम
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को देने होंगे 48 रुपये ज्यादा
बिजनौर। महीने के पहले दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने सिलिंडर के दाम बढ़ाए हैं। सब्सिडी मिलने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए 2.35 रुपये अधिक देने होंगे। जिन उपभोक्ताओं ने सब्सिडी छोड़ रखी है उन्हें सिलिंडर के लिए 48 रुपये ज्यादा देने होंगे। कामर्शियल सिलिंडर पर 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
सिलिंडरों के मूल्यों में हर महीने की पहली तारीख को संशोधन किया जाता है। तेल कंपनियां अपने हिसाब से सिलिंडर के दाम बढ़ाती और कम करती हैं। पिछले महीने कामर्शियल सिलिंडर के दाम 1175 रुपये थे। अब इन्हें बढ़ाकर 1,275 रुपये कर दिया गया है। पिछले महीने रसोई सिलिंडर के दाम 662 रुपये थे। इस पर 170.25 रुपये की सब्सिडी वापस मिलती है। यानि सब्सिडी मिलने के बाद सिलिंडर की वास्तविक कीमत 491.75 रुपये थी। इस महीने रसोई सिलिंडर के दाम 48 रुपये बढ़ाकर 710 रुपये किए गए हैं। हालांकि इस पर सब्सिडी भी बढ़ाई गई है। अब उपभोक्ताओं को सिलिंडर पर 215.90 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। यानि सब्सिडी मिलने के बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर की असली कीमत 494.10 रुपये देनी होगी। कुच्छल गैस एजेंसी के प्रोपराइटर मनोज कुच्छल के अनुसार बढ़े हुए मूल्य तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
जिले में करीब पांच लाख गैस उपभोक्ता हैं। एक अनुमान के मुताबिक इनमें से करीब एक प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही गैस सब्सिडी छोड़ी है। ऐसे में कीमत में 2.35 रुपये की मामूली बढ़त का भी ज्यादा उपभोक्ताओं पर असर नहीं पड़ेगा।