{"_id":"5af1e96b4f1c1b3b0b8b8c77","slug":"41525803371-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका और रेलवे के सफाई कर्मियों ने हटाए अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका और रेलवे के सफाई कर्मियों ने हटाए अवशेष
Updated Tue, 08 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रेक पर दो दिन तक सड़ते रहे गोवंश अवशेष
नजीबाबाद। डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में रविवार को दो गोवंश पशु ट्रेन की चपेट में आने से कट गए। जिस स्थान पर पशु कटे, वहां से दिन भर लोगों का आना-जाना रहता है। रेल कर्मचारी रेल लाइन की पेट्रोलिंग करते हैं। सुबह-शाम रेल ट्रेकमैन और ट्रेनों के गुजरने के बावजूद किसी ने भी स्टेशन को पशुओं के कटने की सूचना नहीं दी। दुर्गंध से क्षेत्र का वातावरण दूषित हो गया। सूचना मिलने पर नगरपालिका की चेयरपर्सन सबिया निशात, उनके पति पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां ने स्टेशन अधीक्षक आरके मीणा को जानकारी दी। एसएस ने सफाई कर्मचारी न होने की बात कही। नगरपालिका और रेलवे के सफाई कर्मियों की मदद से मृत पशुओं के अवशेषों को रेल ट्रेक से हटाया गया।