{"_id":"5ae0c1cb4f1c1b3a0b8b68c1","slug":"41524679115-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग की मांग
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग की मांग
नगीना। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जनहित सेवा समिति ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह को एक मांग पत्र सौंप कर नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए फागिंग और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराए जाने की मांग की है। दोपहर बाद जनहित सेवा समिति के अध्यक्ष शेख इरशाद अहमद, महासचिव मोहम्मद तालिब मुलतानी के नेतृत्व में सरफराज अहमद, पूर्व सभासद नासिर, सभासद मोहम्मद सद्दीक मुलतानी, नसीम अहमद, अकील अहमद, छम्मू, फिरोज हैदर, ईओ नगरपालिका से उनके कार्यालय पर मिले। उन्होंने मौसम में गर्मी होने के साथ साथ मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए नगर में फोगिंग और कीटनाशक दवा का सभी वार्डों में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर छिड़काव कराने की मांग की।