{"_id":"5ac1147b4f1c1bec618b4d01","slug":"41522603131-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागूवाला में चलाया गया विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागूवाला में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला । भागूवाला में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान ने आठ सफाई कर्मियों को साथ लेकर क्षेत्र में अभियान चलाया। ग्राम पंचायत की ओर से खरीदी गई नई ट्रैक्टर ट्रॉली से क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर लगे कूड़े के ढेरों को हटवाया गया।
ग्राम प्रधान मोहम्मद अय्यूब ने पंचायत में तैनात चार सफाई कर्मियों के साथ चार अन्य सफाई कर्मियों को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर लगे कूड़े के ढेरों को हटवाने के साथ-साथ नालों के आसपास की झाड़ियों को भी साफ कराया गया। ग्राम प्रधान ने मक्खी, मच्छरों और कीटों के प्रकोप से बचने के लिए अपने आसपास गंदा पानी जमा न होने देने की सलाह दी। उन्होंने पॉलिथीन का इस्तेमाल भी न करने के लिए कहा। ग्राम प्रधान का कहना था कि ग्रामीणों की ओर से फेंकी गई पॉलिथीन नालों में पहुंचने से गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध होती है। जिससे मक्खी, मच्छरों का प्रकोप फैलता है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान तब तक चलाया जाएगा जब तक ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगे कूड़े के ढेरों को नहीं हटवा लिया जाता।