{"_id":"5a8f09854f1c1ba4268bbb9e","slug":"41519323525-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न राजनीति दलों ने व्यक्त की संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न राजनीति दलों ने व्यक्त की संवेदना
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद/जलालाबाद।
सड़क हादसे में नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान की मृत्यु पर भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से संवेदना व्यक्त की गई है। कई स्थानों पर शोक सभा में दिवंगत विधायक को श्रद्घांजलि दी गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं की श्रद्घांजलि सभा मोहल्ला संतोमालन में पंकज शर्मा के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप तायल, लक्ष्मीकांत शर्मा, संजय सैनी, कलवा शेख मंसूरी, शिव कुमार माहेश्वरी, मो.रमजान, ठाकुर राज किशोर, राजाराम पाल, रवि अग्रवाल, मोनू वर्मा, एके गहलौत, गौरव शर्मा, संजय त्यागी एड., इंदर सिंह, बिंदू सराफ ने विधायक लोकेंद्र सिंह की मृत्यु से भाजपा का एक कर्मठ और जुझारू नेता होने की बात कहते हुए मौन श्रद्घांजलि दी। संदीप तायाल ने कहा कि लोकेंद्र सिंह ने पार्टी की नीतियों के अनुरूप सभी वर्गों के लोगों और जन समस्याओं के लिए संघर्ष किया।
माकपा नेता रामपाल सिंह, श्रमिक नेता शराफत हुसैन, विजय शर्मा एड., मो.उस्मान, नसीरूद्दीन काकू, सईद बाबू सहित अनेक माकपाईयों ने लोकेंद्र चौहान को जुझारू नेता बताते हुए उनकी मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की। युवक कॉग्रेस कमेटी की बैठक में कमेटी के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष अमजद सिद्दीकी के आवास पर बैठक हुई। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर, नसीम अंसारी, अल्ताफ रजा, सिराजुद्दीन खां, आकिफ हुसैन, कुनाल पाल, आसिफ अब्बासी, जमशेद जमीर, समीउर्रहमान, ताबिश कुरैशी ने नूरपुर विधायक की मृत्यु को जिले की राजनीति की बड़ी क्षति बताया। युवा आदर्श सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सुमन ने भी नूरपुर विधायक उनके सुरक्षा गार्ड और भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर संवेदना व्यक्त की। सामाजिक एवं अन्य राजनीतिक संगठनों ने भी श्रद्घांजलि सभा आयोजित की।