{"_id":"5a8dc4344f1c1bb2208ba81c","slug":"41519240244-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रिपलर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रिपलर पलटा
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रिपलर पलटा
अफजलगढ़। द्वारिकेश शुगर मिल के समीप ट्रक की टक्कर से गन्ने से लदा ट्रैक्टर और ट्रिपलर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। बुधवार को गांव सादकपुर निवासी उपदेश कुमार ट्रैक्टर-ट्रिपलर में गन्ना भरकर द्वारिकेश शुगर मिल जा रहा था। हाईवे पर शुगर मिल से पहले ट्रैक्टर की साइड लेते हुए ट्रक ने पीछे से ट्रिपलर में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ट्रिपलर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक उपदेश घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक ट्रक मौके से पकड़ लिया गया। हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।