फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिविर के चौथे दिन छात्राओं ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी बनाने की कला बताई

शिविर के चौथे दिन छात्राओं ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी बनाने की कला बताई

Wed, 07 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शिविर के चौथे दिन छात्राओं ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी बनाने की कला बताई
अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी बनाने की कला बताई
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। एसबीडी कालेज की एनएसएस इकाई की छात्राओं ने सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन को अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी बनाने और इनके बारे में महिलाओं को जाग्रत करने के रूप में मनाया गया।

छात्राओं ने महिलाओं को बताया कि आज के दौर में कोई भी वस्तु अनुपयोगी नहीं रह गई है। उनका उपयोग कैसे किया जाए। इसके बारे में हम सभी को विस्तार से अध्ययन करना होगा। छात्राएं 10 बजे गांव में पहुंची और टोलियों में बंटकर घर घर जाकर महिलाओं को जाग्रत किया। छात्राओं ने मौल चुकी चूड़ियों, पुराने अखबारों से क्या अच्छा बनाया जा सकता है, सिखाया। योजनाधिकारी ने छात्राओं की कृतियों को सराहा। महिलाओं ने कहा कि वास्तव में छात्राओं की ओर से उन्हें जो अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तु बनाने की कला बताई है। वह उससे बेहद प्रभावित है। इस मौके पर छात्रा कामाक्षी, नसरीन, टीना, भव्या, मोनिका, आराधना योजनाधिकारी डा. नीलमपाल, डा. कनक चौहान रही। उधर कालेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी का शीर्षक साहित्य मानव का सच्चा साथी रहा। गोष्ठी में प्रथम स्थान प्रिया जैन ने पाया। जबकि पारुल द्वितीय, बुसरा नूर तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में डा. नरगिस सुल्तान, कुमुद चौहान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed