{"_id":"5a5fa3084f1c1b90268b4f1c","slug":"41516217096-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला
हल्दौर (बिजनौर)। स्थानीय एक पब्लिक स्कूल के निकट स्थित रेलवे लाइन के किनारे कुछ रेलवे कर्मचारियों को एक युवक का कटा हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए बिजनौर भिजवाया। मृतक के भाई ने अपने चार पड़ोसियों पर अपने भाई की हत्या करने की आशंका जताते हुए थाने में पुलिस को तहरीर दी है।
स्थानीय मोहल्ला रईसान निवासी सरदार माहतम सिंह का पुत्र करनैल सिंह उर्फ साजन (22) रांची में काफी समय से नेम प्लेट बेचने का काम करता था। उसके परिजनों के अनुसार नगर निवासी अपनी नानी क्रांति कौर की मौत की सूचना पर करीब दस दिन पूर्व वह रांची से अपने घर आया हुआ था। उनका अपने पड़ोसी से करीब तीन वर्ष से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह घर से नगर में घूमने के लिए कहकर निकला था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे अम्हेड़ा- हल्दौर मार्ग पर स्थित एक पब्लिक स्कूल के सामने कुछ रेलवे कर्मचारियों को रेलवे लाइन की चेकिंग के दौरान उन्हें युवक का कटा शव लाइन के पास पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर गौरव शर्मा को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। मृतक के भाई जितेंद्र सिंह उर्फ शेर सिंह ने अपने पड़ोसियों पर अपने भाई की हत्या कर उसका शव रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर थाने में पुलिस को दी है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गौड़ का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।