फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रेलिंग हो चुकी चोरी, पथप्रकाश व्यवस्था अब तक नहीं हुई

रेलिंग हो चुकी चोरी, पथप्रकाश व्यवस्था अब तक नहीं हुई

Sun, 14 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेलिंग हो चुकी चोरी, पथप्रकाश व्यवस्था अब तक नहीं हुई
जलालाबाद (बिजनौर)। मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालाबाद स्थित फ्लाईओवर का मार्ग खस्ताहाल होने से लोग परेशान हैं। कई राहगीर हादसे का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

फ्लाईओवर्स के शहर के रूप में पहचान बना चुके नजीबाबाद क्षेत्र में सबसे पहले जलालाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण हुआ था। करीब छह वर्ष पहले बने फ्लाईओवर की हालत आज काफी खराब है। फ्लाईओवर का मार्ग कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। आलम यह है कि पिलर से जुड़े सड़क के दो हिस्सों की लोहे की एंगिल तक टूट चुुकी है। शरारती तत्वों ने फ्लाईओवर के दोनों ओर से लोहे की काफी रेलिंग खोलकर चोरी कर ली है। पथप्रकाश की व्यवस्था तो अब तक हो ही नहीं सकी है। क्षेत्रीय नागरिकों नफीस अहमद, जावेद शेख, आफताब अहमद, मुजम्मिल, फहीम, मकसूद कुरैशी आदि ने फ्लाईओवर मार्ग पर आए दिन होने वाले हादसों पर चिंता व्यक्त की। नागरिकों का कहना था कि किसी भी समय फ्लाईओवर से गुजरना काफी जोखिम भरा साबित हो रहा है। उन्होंने सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग, एनएच विभाग से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed