फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मिशन इंद्रधनुष और पल्स पोलियो टास्क फोर्स मीटिंग

मिशन इंद्रधनुष और पल्स पोलियो टास्क फोर्स मीटिंग

Fri, 05 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष और पल्स पोलियो टास्क फोर्स मीटिंग
नजीबाबाद । एसडीएम ने कहा कि यदि पल्स पोलियो प्रतिरक्षण और टीकाकरण अभियान में लापरवाही की गई तो प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उन्होंने सघन मिशन इंद्रधनुष और राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ड्वाकरा हॉल में आयोजित मिशन इंद्रधनुष और पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की टास्क-फोर्स की बैठक में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने एएनएम को ड्यूलिस्ट के अनुसार शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियान में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स/टीकाकरण में सहयोग न करने वाले परिवारों को चिह्नित कर सूचना तत्काल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को देने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि अभियान से जुड़े स्वास्थ्य विभाग कर्मी, अन्य विभागों के कर्मचारी या स्वयंसेवी लापरवाही करते हैं तो उनके विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यूनीसेफ की डीयूसी तरन्नुम सिद्दीकी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, सीएमसी से माता बैठक और मस्जिदों से एलान कराकर बच्चों को ड्यूलिस्ट के अनुसार शत प्रतिशत टीकाकरण कराने को कहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने आठ जनवरी से 18 जनवरी 2018 तक सघन मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण कार्यक्रम और 28 जनवरी 2018 को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की जानकारी दी। टास्क फोर्स बैठक में नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी, पूर्ति अधिकारी अमित कुमार, एडीओ कुलदीप राजपूत, डॉ. संजय वर्मा, बीएमसी तिलकराज चांदना, डॉ. जेपी सिंह, रेखा अंबेडकर, अर्चना त्यागी, शहाना परवीन, अतुल कुमार, कुमार गौरव, राजेेंद्र कुमार, मो. सालिम, मोबीन अहसन सहित अनेक स्वयं सेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed