फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अवैध उगाही करने वाले अफसरों की अब खैर नहीं, शासन ने मांगी रिपोर्ट

अवैध उगाही करने वाले अफसरों की अब खैर नहीं, शासन ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 27 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
अवैध उगाही करने वाले अफसरों की अब खैर नहीं, शासन ने मांगी रिपोर्ट
धामपुर (बिजनौर)। अवैध उगाही करने वाले अफसरों की अब खैर नहीं होगी। शासन ने खुफिया विभाग से ऐसे अफसरों की कुंडली मांगी है जो अवैैध उगाही कर जेब में ठूसकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। खुफिया विभाग ऐसे ठिकानों का ब्यौरा जुटाने में लग गया है, जो अफसरों की कमाई के स्रोत बने हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि शासन ऐसे अधिकारियों पर शिकंजा कसने जा रहा है जो विभिन्न स्रोत से अवैध उगाही कर भ्रष्टाचार का बढ़ावा देने में लगे हैं। शासन ने उगाही का धन जुटाने वाले अफसरों की कुंडली मांगी गई हैं। जो चौराहे से लेकर क्षेत्रों में चलने वाले अवैध धंधों से उगाही कर जेब में ठूसते हैं। इससे अवैध कामों को बढ़ावा मिलता है। इसमें लॉटरी सिस्टम, टेंपों स्टैंड, खनन, लकड़ी माफिया, अवैध शराब का कारोबार, भूमाफिया, सट्टा, शिक्षा विभाग माफिया आदि क्रियाकलाप शामिल हैं। इन माध्यमों से पुलिस से लेकर अफसर तक मोटी कमाई करते हैं। इन अवैध कार्यों से कानून व्यवस्था तक बिगड़ने का खतरा बना रहता है। कुछ अफसर वसूली के धन से अकूत संपत्ति जुटा ले जाते हैं। सरकार की मंशा है कि भ्रष्टाचार पर तब तक अंकुश नहीं लगाया जा सकता, जब तक निचले स्तर का अधिकारी भ्रष्टाचार बंद नहीं करेगा। कुछ अफसर उच्चाधिकारियों से सांठगांठ कर कमाई के स्रोत बने चुके ठिकानों पर नियुक्ति तक कराते हैं। सूत्रों के अनुसार खुफिया विभाग ने ऐसे ठिकानों का ब्योरा एकत्र करना शुरू कर दिया है, जहां से अफसरों को कमाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed