{"_id":"5a3d4eb84f1c1bc5668b6984","slug":"41513967288-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व हितकारी सेवा संस्थान स्थापित करेगा आवासीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व हितकारी सेवा संस्थान स्थापित करेगा आवासीय विद्यालय
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में खुलेगा जीवन प्रभात आवासीय विद्यालय
नजीबाबाद। सर्व हितकारी सेवा संस्थान वृद्धाश्रम संचालन के बाद अब शिक्षा ज्योति प्रज्ज्वलित करने लिए विद्यार्थियों को आवासीय विद्यालय सुविधा प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को सामान्य शिक्षा के साथ गुरुकुल शिक्षा भी दी जाएगी।
सर्व हितकारी सेवा संस्थान ने जीवन प्रभात आवासीय विद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया। संस्थान की बैठक समाजसेवी सतीश महाजन के प्रतिष्ठान पर हुई। संस्थान के अध्यक्ष विजय गोयल, सचिव केपी सिंह, उपमंत्री अरुण गहलोत, जीवन ज्योति वृद्धाश्रम की संचालिका संतोषबाला आर्या, सतीश महाजन की उपस्थिति में आयोजित बैठक में वृद्धाश्रम परिसर में जीवन प्रभात आवासीय विद्यालय संचालित करने का निर्णय लिया गया। समाजसेवियों ने आवासीय विद्यालय परिसर में 10 से 18 वर्ष आयु के विद्यार्थियों को गुरुकुल शिक्षा देने के साथ हिमालयन पब्लिक स्कूल के माध्यम से आवासीय विद्यालय परिसर में रहने वाले विद्यार्थियों को सामान्य शिक्षा दिलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में हेमंत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुभाष चंद्र कुमार, घसीटा सिंह, संतकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।