{"_id":"5a19ba124f1c1ba7678bdcb2","slug":"41511635474-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने जमीन कब्जामुक्त कराकर एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने जमीन कब्जामुक्त कराकर एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो ग्राम पंचायतों के लोगों में रस्साकशी का मामला एसडीएम के समक्ष उठा। एसडीएम ने कानूनगो को जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए उससे अतिक्रमण हटाने और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत पुरनपुरगढ़ी के ग्राम प्रधान भोले के नेतृत्व में कई ग्रामीण शनिवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी से मिले। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि खसरा संख्या 8क, रकबा 0.105 हेक्टेयर में शिव मंदिर एवं खसरा संख्या 8ख 0.065 हेक्टेयर बंजर दर्ज है। ग्राम प्रधान ने बताया कि वे बंजर भूमि में आवासहीन को आवास के पट्टे कराना चाहते हैं। ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्राम पंचायत रानीपुर के ग्रामीण सुरेश, नरेंद्र, दलीप, सोनी, मनोज, प्रवेश, सुशील, हरिराज, रंजीत आदि ग्राम पंचायत पुरनपुरगढ़ी की आराजी पर कब्जा करने के प्रयासों में लगे हैं। दो दिन पहले जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर उस पर लाही की बुवाई कर दी गई है।
एसडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कानूनगो को अविलंब जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीन पर बोई गई फसल को तुरंत जुतवाकर जमीन पर कब्जा लेकर संबंधित ग्राम पंचायत में संरक्षित किया जाए। उन्होंने जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए। एसडीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल में टीकम, सचिन, राजू, महेंद्र, मनफूल, ब्रह्मपाल, चंद्रप्रकाश, वीरेंद्र, रामकिशन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
जीत