फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गड्ढों में तब्दील हुआ जलालाबाद फ्लाईओवर

गड्ढों में तब्दील हुआ जलालाबाद फ्लाईओवर

Thu, 16 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील हुआ जलालाबाद फ्लाईओवर
गड्ढों में तब्दील हुआ जलालाबाद फ्लाईओवर
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद।
जलालाबाद फ्लाईओवर पर गहरे गड्ढे से होकर वाहन असुरक्षित रूप से आवागमन कर रहे हैैं। लोनिवि की उदासीनता से फ्लाईओवर पर दुर्घटनाओं का भय बना हुआ है।
सेतु निगम और रेल निर्माण इकाई द्वारा निर्मित जलालाबाद फ्लाईओवर से मार्च 2012 में आवागमन शुरू हुआ था। सेतु निगम ने मेरठ-पौड़ी हाईवे से जुड़े फ्लाईओवर को लोनिवि के सुपुर्द कर दिया था। फ्लाईओवर शुरू होने के दो वर्ष बाद साइड की मिट्टी धंसने की शिकायत के बाद ब्रिज कारर्पोरेशन ने फ्लाईओवर की मरम्मत कराई। वर्तमान में फ्लाईओवर पूरी तरह से लोनिवि के अधीन है। जलालाबाद फ्लाईओवर पर लगभग तीन माह से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों से निकलते समय वाहन असंतुलित हो रहे हैं। जिससे दुर्घटनाओं का भय बना हुआ है। आश्वासन के बावजूद लोनिवि ने मार्ग की मरम्मत नहीं कराई है। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि लोनिवि एक्सईएन और जेई निकाय चुनाव प्रक्रिया में लगाए गए हैं। अन्य अधिकारियों को जल्द फ्लाईओवर को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed