{"_id":"59c2be194f1c1b24688b59d7","slug":"41505934873-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डि डे मील की सब्जी का नमूना लेकर जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डि डे मील की सब्जी का नमूना लेकर जांच को भेजा
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर (ब्यूरो) । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने परिषदीय विद्यालय में मिड-डे मील सप्लाई करने वाली एनजीओ की रसोईघर से नमूना लेकर जांच के लिए भेजा हैं। जल्दी ही परिषदीय स्कूलों में बनने वाले खाने के भी नमूने लिए जाएंगे।
अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह के अनुसार बुधवार को धामपुर में कार्यरत एनजीओ मेसर्स महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के रसोईघर का निरीक्षण किया गया। वहां से सब्जी का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। मौके पर खाद्य पदार्थ के भंडारण संबंधी जो कमी पाई गई, उनको एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का समय दिया है। उन्होंने बताया कि जिले में जो भी एनजीओ मिड-डे मील सप्लाई कर रही हैं, उनके यहां खाने के नमूने लिए जाएंगे। जिन विद्यालयों में ही मिड-डे मील बनता है, वहां भी चेकिंग कर नमूने लिए जाएंगे। खाद्य पदार्थ मानक के अनुसार नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।