फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   म्यामार में हो रहे नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन

म्यामार में हो रहे नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
म्यामार में हो रहे नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन
नगीना(बिजनौर)। अंतर राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के कार्यकर्ताओं ने म्यांमार में हो रहे नरसंहार के विरोध में काली पट्टी बांध कर नगर के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। गांधी मूर्ति पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राजीव यादव को सौंपा और नरसंहार को रोकने की मांग की। परिषद के कार्यकर्ता मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा चौक पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में नगर के मुख्य बाजार बाजादरी, जामा मस्जिद, लुहारी सराय, मंडी मौलगंज होते हुए गांधी मूर्ति पहुंचे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद तारिक, बहार आलम समेत अन्य कार्यकर्ताओं शामिल रहे। उधर, नेशनल सिक्योरिटी एंड क्रप्शन क्राइम प्रिवेंटिव बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सईद अहमद ने भी इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed