{"_id":"59b2e9364f1c1bec7f8b5379","slug":"41504897334-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। लखनऊ में शिक्षा प्रेरकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विश्व साक्षरता दिवस पर ब्लॉक के साक्षरता कर्मियों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। न्याय पंचायत संसाधन केंद्र ताजपुर पर हुई साक्षरता गोष्ठी में साक्षर भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक डा. लोकेंद्र त्यागी ने कहा कि शिक्षा से बड़ा दान कुछ नहीं होता। उन्होंने शिक्षित युवाओं से समाज में व्याप्त निरक्षरता को दूर करने को कहा। गोष्ठी में लोक शिक्षा प्रेरकों ने अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे प्रेरकों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की निंदा की गई। प्रेरकों ने शासन से दो वर्ष के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग रखी। गोष्ठी में कमलजीत सिंह नूर, भूपेंद्र कुमार, रमेश कुमार, गुरमीत कौर, मीनाक्षी आदि ने विचार व्यक्त किए।
----------------------------------
चोरी का सामान बरामद
नूरपुर। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव रवाना शिकारपुर के शिव मंदिर से चोर बैटरा, माइक आदि चोरी कर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने नूरपुर थाने के गांव तेलीपुरा निवासी जयवीर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि जयवीर का संबंधित धारा में चालान किया जाएगा।